शंकर अधिकारी को मिला देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2026

अमर उजाला और MIET के तत्वावधान में नवाचारी कार्यों के लिए दिए जाने वाला देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटन पाटनी में कार्यरत शिक्षक शंकर सिंह अधिकारी को दिया गया है। शैक्षिक नवाचारी संवाद के संस्थापक श्री अधिकारी को यह पुरस्कार उत्तराखण्ड के अध्यापक अध्यापिकाओं के सहयोग से प्रारम्भिक स्तर के शिक्षार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार के प्रयास हेतु किए जा रहे कार्यों के लिए दिया गया है।ज्ञात हो कि शैक्षिक नवाचारी संवाद द्वारा कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के शिक्षार्थियों के लिए विगत 5 सालों से लगातार प्रतिदिन दैनिक योगासन, सामान्य ज्ञान, दैनिक जानकारी प्रदान करने के साथ साथ क्विज आयोजन, प्रश्नपत्र निर्माण आदि कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा शिक्षक शिक्षिकाओं को ICT में दक्ष बनाने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण/ कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाता है। श्री अधिकारी को यह पुरस्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा MIET कुमाऊं परिसर लामाचौड़, हल्द्वानी में दिया गया। विशिष्ट अतिथि:-1. प्रोफेसर डॉ0 दीवान सिंह रावत कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल 2. प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी कुलपति उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी, नैनीताल।प्रथम नागरिक हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट जी, नीलांबर भट्ट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में प्रदेशभर से आए 72 शिक्षक शिक्षिकाओं को अलग अलग कैटेगरी में सम्मानित किया गया।

मैं इस सम्मान को सहर्ष टीम EIC के समस्त साथियों को समर्पित करता हूं जिनके सहयोग से हमारा कार्य विगत 5 सालों से अनवरत बच्चों और अध्यापकों को लाभ पहुंचा रहा है :- शंकर सिंह अधिकारी संस्थापक “शैक्षिक नवाचारी संवाद” उत्तराखण्ड

2 thoughts on “शंकर अधिकारी को मिला देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2026”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top